पायथन - परिचय¶
प्रोग्रामिंग का मतलब क्या है? हम एक आसान सा उदाहरण देखते हैं. एक बैंक में 12 000 जमा खाते हैं. हर खाते की रकम पर हर महीने ब्याज दिया जाता है. मान लेते हैं कि हर खाते का ब्याज गिनने के लिए 2 मिनट लगते हैं. सभी खातों का ब्याज गिनने के लिए इसी तरह 400 घंटे लगेंगे. एक संगणक यही काम कुछ मिनट में कर सकता है, मगर यह काम कैसे किया जाए यह इस संगणक को बताना पड़ता है. इस प्रक्रिया को प्रोग्रामिंग कहते हैं. प्रोग्राम यह सूचनाओं का एक संग्रह है.
यह संग्रह तैयार करने के अनेक मार्ग है. इसके लिए कई भाषाओं का उपयोग होता है. ऐसी ही एक भाषा है Python (पाइथन). पाइथन भाषा अंग्रेजी भाषा पर आधारित है. हम यहां हिंदी भाषा पर आधारित पाइथन का एक उपसमुच्चय देखेंगे. इसी के साथ कम से कम अंग्रेजी भाषा का उपयोग करके हम संगणक कैसे चलते हैं और पाइथन भाषा इतनी महत्वपूर्ण और प्रचलित क्यों है यह देखेंगे.