आंतरिक वस्तुप्रकार¶
पाइथन भाषा में कई आंतरिक वस्तुप्रकार है. उनमें से कुछ हिंदी आवृत्ति में भी उपलब्ध है. उनका विवरण इस प्रकार है.
संख्याओं पर आधारित वस्तुप्रकार - पूर्णांक,तैरताबिंदू और संमिश्र¶
पूर्णांक, तरबिंदू तसेच संमिश्र इन प्रकार की वस्तुओं पर गणित से संबंधित क्रियाएं की जा सकती है. पाइथन भाषा में मिश्रा क्रियाएं की जा सकती है. इसका मतलब पूर्णांक तथा तैरताबिंदू का जोड़ अथवा समिश्रा अंक और पूर्णांक का फर्क इत्यादि क्रियाएं की जा सकती है
अनुक्रम पर आधारित वस्तुप्रकार - सूची, टूपल और फैलाव¶
अनुक्रम पर आधारित वस्तुओं के दो प्रकार है. कुछ वस्तुएं नित्य होती है, इसका मतलब उन्हें घोषित करने के बाद उनका मूल्य बदला नहीं जा सकता. इसमें टूपल यह एक उदाहरण है. दूसरा प्रकार है अनित्य वस्तुओं का, यहां वस्तुओं में बदलाव किया जा सकता है. सूची एक अनित्य वस्तुप्रकार है.
अनेक वस्तुप्रकारों की खुद की आंतरिक क्रियाएं होती है. हम पहले अनुक्रम आधारित वस्तुओं की कुछ सामान्य आंतरिक क्रियाएं देखेंगे. यह क्रियाएं लिखने के पहले हम बिंदु और नीचे की डंडी का उपयोग करते है.
_क्रमांक(क)
इस क्रिया का उपयोग करके हम आगत का वस्तु में क्रमांक देख सकते है.
>>> क = (1,3,5,2,7,4,9)
>>> क._क्रमांक(5)
2
>>> ख = परास(3, 10)
>>> ख._क्रमांक(6)
3
>>> ख._क्रमांक(2)
सावधान : मूल्यदोष
_गिनती(क)
इस क्रिया का उपयोग करके आगत की वस्तु में गिनती की जा सकती है.
>>> क = (1, 3, 5, 2, 7, 4, 9, 3, 4, 3, 6)
>>> क._गिनती(4)
2
>>> क._गिनती(3)
3
>>> क._गिनती(5)
1
>>> क._गिनती(8)
0
अनित्य वस्तुओं की विशेष आंतरिक क्रियाएं¶
अनित्य वस्तुओं की विशेष आंतरिक क्रियाएं इस प्रकार है.
_जोडे(क)
इस क्रिया का उपयोग करके वस्तु के अंत में नया मूल्य जोड़ा जाता है.
>>> क = [1,2,3]
>>> क._जोडे(4)
>>> क
[1, 2, 3, 4]
_नयाजोडे(जगह, मूल्य)
इस क्रिया का उपयोग करके दी गई जगह पर वस्तु में नया मूल्य जोड़ा जाता है.
>>> क = [1,2,4]
>>> क._नयाजोडे(2,3)
>>> क
[1, 2, 3, 4]
_निकाले(मूल्य)
इस क्रिया का उपयोग करके दिया हुआ मूल्य वस्तु से निकाला जा सकता है. यदि मूल्य वस्तु में ना हो तो मूल्य दोष दिखाया जाएगा.
>>> क = [1,2,3]
>>> क._निकाले(3)
>>> क
[1, 2]
>>> क._निकाले(4)
सावधान : मूल्यदोष
_कम()
इस क्रिया का उपयोग करके वस्तु के आखिरी मूल्य को निकाला जाता है और लौटाया जाता है.
>>> क = [1,1,2,3,5,8]
>>> क._कम()
8
>>> क
[1, 1, 2, 3, 5]
>>> क._कम()
5
>>> क
[1, 1, 2, 3]
_मिटाए()
इस क्रिया का उपयोग करके वस्तु से सारे मूल्य मिटाए जाते है.
>>> क = [1,1,2,3,5,8]
>>> क._मिटाए()
>>> क
[]
_उल्टा()
इस क्रिया का उपयोग करके वस्तु के घटकों का अनुक्रम उल्टाया जाता है.
>>> क = [1, 2, 3, 3, 4, 5, 6, 7, 9]
>>> क._उल्टा()
>>> क
[9, 7, 6, 5, 4, 3, 3, 2, 1]
_नकल()
दी गई वस्तु की नकल करना. नीचे दिया हुआ उदाहरण नकल क्रिया के फायदे दिखता है.
>>> क = [1,2,3,4]
>>> ख = क
>>> ख
[1, 2, 3, 4]
>>> क._कम()
4
>>> क
[1, 2, 3]
>>> ख
[1, 2, 3]
>>> क = [1,2,3,4]
>>> ख = क._नकल()
>>> क._कम()
4
>>> क
[1, 2, 3]
>>> ख
[1, 2, 3, 4]
सूची वस्तुप्रकार की विशेष आंतरिक क्रिया¶
_क्रमण()
इस क्रिया से सूची के घटकों को बढ़ते हुए क्रम में लगाया जाता है.
>>> क = [3, 5, 9, 2, 7, 4, 1, 6, 3]
>>> क._क्रमण()
>>> क
[1, 2, 3, 3, 4, 5, 6, 7, 9]
फैलाव वस्तुप्रकार के विशेष गुणधर्म¶
_शुरू
फैलाव जहां शुरू होता है वह मूल्य.
_समाप्त
फैलाव जहां समाप्त होता है वह मूल्य.
_अंतर
दो घटकों के बीच का अंतर.
>>> क = फैलाव(2, 16, 3)
>>> क._शुरू
2
>>> क._समाप्त
16
>>> क._अंतर
3
अक्षरों पर आधारित वस्तुप्रकार - शब्दमाला¶
शब्दमालाओं का उपयोग करके उपयोगकर्ता के साथ बातचीत की जाती है. शब्द माला से फाइलों में नए मूल्य लिखा जा सकते है तथा मूल्य पर विविध क्रियाएं की जा सकती है. शब्दमालाओं की अनेक आंतरिक क्रियाएं है. उसमें से कुछ इस प्रकार है.
_अंतहै(क)
शब्दमाला का अंत दिए हुए अक्षर या शब्दमाला से होता है यह जांचे.
>>> म = 'नमस्कार'
>>> म._अंतहै('न')
असत्य
>>> म._अंतहै('र')
सत्य
>>> म._अंतहै('कार')
सत्य
_शुरूहै(क)
शब्दमाला की शुरुआत दिए हुए अक्षर या शब्दमाला से होता है यह जांचे.
>>> म = 'नमस्कार'
>>> म._शुरूहै('न')
सत्य
>>> म._शुरूहै('नम')
सत्य
>>> म._शुरूहै('नमा')
असत्य
_खोजे(क)
दी गई शब्दमाला बड़ी शब्दमाला का भाग है या नहीं यह जांच. यदि दी गई शब्दमाला बड़ी शब्दमाला का भाग है तो उसकी जगह लौटाई जाएगी वरना -1 यह मूल्य लौटाया जाएगा.
>>> म = 'मेरा भारत महान'
>>> म._खोजे('भा')
5
>>> म._खोजे('र')
2
>>> म._खोजे('क')
-1
_मालाजोडे(शब्द)
दी गई सूची या टूपल के घटकों को दिए हुए शब्द को बीच में उपयोग करके नई शब्दमाला तैयार करे.
>>> स = ['एक', 'दो', 'तीन']
>>> 'तितर'._मालाजोडे(स)
'एकतितरदोतितरतीन'
>>> '--'._मालाजोडे(स)
'एक--दो--तीन'
_बटवारा(शब्द)
दी गई शब्द माला में दिया हुआ शब्द अथवा दी हुई शब्दमाला ढूंढे और उसका तीन हिस्सों में बंटवारा करे
>>> म = 'शरद घर जा'
>>> म._बटवारा('घर')
('शरद ', 'घर', ' जा')
>>> म._बटवारा('घ')
('शरद ', 'घ', 'र जा')
>>> म._बटवारा('प')
('शरद घर जा', '', '')
_बदली(पुराना, नया)
शब्दमाला में दिया गया शब्द अथवा दी गई शब्दमाला ढूंढे और वहां नया शब्द या नई शब्दमाला की बदली करे.
>>> म = 'शरद घर जा'
>>> म._बदली('घर', 'बाहर')
'शरद बाहर जा'
_तोडे(विभाजक)
शब्दमाला में दिया हुआ अक्षर या शब्दमाला आने पर वहा उसके टुकड़े किए जाए. कोई शब्द न देने पर हर खाली जगह पर शब्दमाला के टुकड़े किए जाएंगे.
>>> म = 'शरद आज घर है, वह कल बाहर जाएगा'
>>> म._तोडे()
['शरद', 'आज', 'घर', 'है,', 'वह', 'कल', 'बाहर', 'जाएगा']
>>> म._तोडे(',')
['शरद आज घर है', ' वह कल बाहर जाएगा']
>>> म._तोडे('घर')
['शरद आज ', ' है, वह कल बाहर जाएगा']
_पंक्तिया()
दिए हुए मूल्य को पंक्तियों में बांटे.
>>> म = 'पेहली पंक्ति \n दूसरी पंक्ति \n तीसरी पंक्ति'
>>> म._पंक्तिया()
['पेहली पंक्ति ', ' दूसरी पंक्ति ', ' तीसरी पंक्ति']
_शून्यभरे (हद)
शब्दमाला की लंबाई हद तक पहुंचने तक बाई तरफ शून्य भरे.
>>> क = माला(123)
>>> क._शून्यभरे(6)
'000123'
आयोजित वस्तुप्रकार - कोश¶
कोशों में सभी जानकारी चाबी तथा मूल्य ऐसे जोड़ों में लिखी जाती है. कोशोंकी कुछ आंतरिक क्रियाएं इस प्रकार है.
_चाबियां ()
यह क्रिया एक निर्माता लौटाती है जो कोशों में उपस्थित सभी चाबियों की एक सूची तैयार करता है.
>>> को = {'अ' : 1, 'ब' : 2, 'स' : 3}
>>> सूची(को._चाबियां())
['अ', 'ब', 'स']
_आखरीकम ()
इस क्रिया से कोश के आखिरी चाबी मूल्य जोड़ी को निकाल कर लौटाया जाता है.
>>> को = {'अ' : 1, 'ब' : 2, 'स' : 3}
>>> को
{'अ': 1, 'ब': 2, 'स': 3}
>>> को._आखरीकम()
('स', 3)
>>> को
{'अ': 1, 'ब': 2}
समुच्चयों पर आधारित वस्तुप्रकार - समुच्चय¶
समुच्चयों की आंतरिक क्रियाएं इस प्रकार है.
_हैअसंयुक्त (क)
इस क्रिया से जांचा जा सकता है यदि दो समुच्चयों में कोई घटक समान है.
>>> क = समुच्चय([1,2,3])
>>> ख = समुच्चय([2,3,4])
>>> क._हैअसंयुक्त(ख)
असत्य
>>> ग = समुच्चय([4,5,6])
>>> क._हैअसंयुक्त(ग)
सत्य
_हैउपसमुच्चय (क)
इस क्रिया से जांचा जाता है यदि मुख्य समुच्चय दिए हुए समुच्चय का उपसमुच्चय है.
>>> क = समुच्चय([1,2,3])
>>> ख = समुच्चय([1,2,3,4,5])
>>> ख._हैउपसमुच्चय(क)
असत्य
>>> क._हैउपसमुच्चय(ख)
सत्य
_हैअधिसमुच्चय (क)
इस क्रिया से जांचा जाता है यदि मुख्य समुच्चय दिए हुए समुच्चय का अधिसमुच्चय है.
>>> क = समुच्चय([1,2,3])
>>> ख = समुच्चय([1,2,3,4,5])
>>> ख._अधिसमुच्चय(क)
सत्य
_संम्मिलन (क)
इस क्रिया से दो समुच्चयों का संम्मिलन निकाला जाता है.
>>> क = समुच्चय([1,2,3])
>>> ग = समुच्चय([4,5,6])
>>> क._संम्मिलन(ग)
{1, 2, 3, 4, 5, 6}
_सर्वनिष्ठ (क)
इस क्रिया से दो समुच्चयों का सर्वनिष्ठ निकाला जाता है.
>>> ख = समुच्चय([1,2,3,4,5])
>>> घ = समुच्चय([4,5,7,9])
>>> ख._सर्वनिष्ठ(घ)
{4, 5}
_फर्क (क)
इस क्रिया से एक नया समुच्चय तैयार किया जाता है. इस समुच्चय में वही घटक है जो मुख्य समुच्चय में है पर दिए हुए समुच्चय में नहीं है.
>>> ख = समुच्चय([1,2,3,4,5])
>>> घ = समुच्चय([4,5,7,9])
>>> ख._फर्क(घ)
{1, 2, 3}
_समानफर्क (क)
इस क्रिया से एक नया समुच्चय तैयार किया जाता है. इस समुच्चय में वही घटक है जो सिर्फ पहले या सिर्फ दूसरे समुच्चय में है.
>>> ख = समुच्चय([1,2,3,4,5])
>>> घ = समुच्चय([4,5,7,9])
>>> ख._समानफर्क(घ)
{1, 2, 3, 7, 9}