पायथन क्या है भाई?

संगणक किसी आज्ञा का पालन कैसे करता है यह समझने के लिए हमे पहले दो चीज समझनी होगी. दिए गए प्रोग्राम को संगणक एक भंडार मे दर्ज करता है. इस हिस्से को मेमोरी कहते है. मेमोरी के अनेक प्रकार है. यहां हम इस पर ज्यादा गौर नही करेंगे. संगणक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है उसका प्रोसेसर. प्रोसेसर एक घड़ी की तरह चलता है. घड़ी के कांटे जिस तरह हर सेकंड जगह बदलते है, उसी तरह प्रोसेसर भी आंतरिक घड़ी के हर आवर्त पर एक-एक करके सूचनाओं का पालन करता है. प्रोसेसर की घड़ी मात्र एक सेकंड में कई करोड़ आवर्त होते है. प्रोसेसर अपनी घड़ी के हर आवर्त पर मेमोरी में से एक नई सूचना का पालन कर सकते है. कुछ सूचनाओं का पालन करने के लिए सैकड़ो आवर्त लग सकते हैं. यह सभी सूचनाओं एक कच्ची भाषा में लिखी जाती है.

यहां हम प्रोग्रामिंग भाषाओं के बीच का अंतर देखेंगे. पाइथन एक पक्की भाषा है. ऐसी भाषाओं को High Level Language (हाई लेवल लैंग्वेज) कहते हैं कच्ची भाषाओं को Low Leve Language (लो लेवल लैंग्वेज) कहते है. पक्की भाषा में लिखे हुए प्रोग्राम किसी भी संगणक पर चल सकते है. कच्ची भाषा में लिखे हुए प्रोग्राम मात्र कुछ निर्माता के संगणकों को पर ही चल सकते हैं. उदाहरण Intel (इंटेल) कंपनी के प्रोसेसर के लिए लिखे हुई कच्ची भाषा के प्रोग्राम ARM (आर्म) कंपनी के प्रोसेसर पर नहीं चलेंगे. एक महत्वपूर्ण बात और है की पक्की भाषा में लिखी हुई सूचना का पालन करने के लिए पहले उसका एक कच्ची भाषा में अनुवाद करना पड़ता है. पक्की भाषा में लिखी हुई एक सूचना का अनुवाद करने के लिए कच्ची भाषा में कुछ दर्जन से सैकड़ो सूचनाए लिखनी पड़ती है

समीकरण, हिसाब और मूल्य

पाइथन भाषा में आप आसान हिसाब कर सकते हैं. उदाहरण

>>> 8 + 3
11

यहां दिखने वाली >>> चिन्ह को Prompt (प्रॉम्प्ट) कहते है. BharatIDE की शुरुआत करने पर या चिन्ह बीच के भाग में नीचे दिखाई देता है. यहां प्रस्तुत की गई हर सूचना को हम यहां आगत कर सकते है. सूचना को दर्ज करने के लिए हम 8 + 3 के बाद Enter लिखी हुई कि दबाते है. जवाब के रूप में संगणक हिसाब करके हमें 11 यह मूल्य दिखाता है. योग की तरह हम और कुछ हिसाब के प्रकार देखेंगे. घटाना:

>>> 14 - 5
9

गुणन करना:

>>> 5 * 7
35

विभाजन करना:

>>> 18/3
6.0
>>> 10/4
2.5

इन दो उदाहरणों मे दशमलव का चिन्ह दिखता है. पाइथन भाषा मे पूर्णांक तथा दशमलव अंक आते है. पाइथन भाषा मे मूल्यों के कई प्रकार है.

मूल्यों के कुछ प्रकारछ

पाइथन भाषा के मूल्यों के प्रकार देखकर उनका हिसाब किया जाता है. दो पूर्णांकों का योग, घटाव अथवा गुणन करने से परिणाम भी पूर्णाक होता है. हिसाब मे यदि अगर एक दशमलव अंक आए तो परिणाम हमेशा दशमलव अंक होता है. भागकर करने पर भी परिणाम हमेशा दशमलव अंक होता है. उदाहरण:

>>> 2.5 * 4
10.0
>>> 10/4
2.5

पाइथन और अन्य भाषाओं में दशमलव अंकों की दो प्रकार दिखते है यह है, floating point (फ्लोटिंग पॉईंट) अर्थात तैरता बिंदु और fixed point (फिक्स्ड पॉईंट) अर्थात स्थिर बिंदु. तैरते बिंदु अंको को हम आगे तैरताबिंदु कहेंगे.

पूर्णांकों का भाग बाकी और घातांक:

हमने ऊपर देखा कि दो पूर्णांकों का भागाकार करने से परिणाम हमेशा तैरताबिंदु होता है. यदि हम सिर्फ भाग जानना चाहते है तो उसके लिए पाइथन भाषा मे एक विशेष चिन्ह (‘//’)है. उदाहरण

>>> 31 // 3
10
>>> 30 // 3
10

मात्र,

>>> 30 / 3
10.0

इसी तरह भागाकार करने पर बाकी मूल्य जानने के लिए ‘%’ इस चिन्ह का उपयोग होता है. उदाहरण

>>> 25 % 6
1
>>> 25 % 7
4
>>> 25 % 5
0

गुणांकन की क्रिया आसान करने के लिए घातांकोका उपयोग होता है. उदाहरण 2 x 2 x 2 = 2 ^ 3 = 8. पाइथन भाषा मे घातांक के लिए ‘**’ इस चिन्ह का उपयोग होता है. उदाहरण

>>> 2 ** 3
8
>>> 5 ** 3
125
>>> 1.5 ** 4
5.0625

कोष्ठक और उनका महत्व

पाइथन भाषा में तीन प्रकार के कोष्ठकों का उपयोग होता है. यह है लघु कोष्ठक ( ), मध्यम कोष्ठक { } और दीर्घ कोष्ठक [ ]. इन कोष्ठकों का उपयोग अनेक प्रकार से होता है. सबसे पहले हम लघु कोष्ठक का उपयोग देखेंगे. हमने कई गणित से जुड़ी क्रियाएं देखी है. यहां चिन्ह + , - , / , * , ** , // , % ऐसे है. इन क्रियाओं को गणित मे अलग से प्राथमिकता है, उदाहरण

>>> 2 + 3 * 5
17

हम ऊपर देखते है कि + यह चिन्ह समीकरण मे पहले दिखता है मगर पाइथन पहले 3 * 5 और फिर 2 + 15 यह क्रियाएं करके 17 यह परिणाम देता है. यदि हम पहले योग और फिर गुणांकन करना चाहते है तो हमे प्राथमिकता बदलनी होगी. इसके लिए हम लघु कोष्ठक का उपयोग कर सकते है. उदाहरण

>>> (2 + 3) * 5
25

क्रियाओं की प्राथमिकता ऐसी है, पेहले **, उसके बाद *,/,//,% इन्हे समान प्राथमिकता है और अंत मे +,-.

चल और भंडार

चलों का उपयोग करके प्रोग्राम को समझने के लिए आसान बनाया जा सकता है.

>>> रकम = 500

यहां हमने एक नया चल घोषित किया है जिसका नाम ‘रकम’ है हमने इस चल से 500 यह मूल्य जोड़ा है. किसी भी चल का मूल्य देखने के लिए हम सिर्फ चल का नाम आगत करते है. उदाहरण

>>> रकम
500

अभी हम एक नया चल घोषित करेंगे और एक आसान सा सालाना ब्याज का हिसाब करेंगे.

>>> ब्याजदर = 8.0
>>> रकम * ब्याजदर / 100
40.0

यहां हम देखते हैं कि परिणाम 40.0 है. इसी तरह हम ब्याज को भी हाथों-हाथ एक नए चल के रूप में घोषित कर सकते है.

>>> ब्याज = रकम * ब्याजदर / 100
>>> ब्याज
40.0

मान के चलते है कि हम तीन साल के लिए साधारण ब्याज गिनना चाहते है.

>>> अवधि = 3
>>> ब्याज = अवधि * रकम * ब्याजदर / 100
>>> ब्याज
120.0

इस उदाहरण में हम देखते हैं की चाल के साथ मूल्य जोड़ने से हम उस चल का दोबारा उपयोग कर सकते है.

चल संगणक के भंडार में कैसे रखे जाते है यह हम अब देखेंगे. मेमोरी की गिनती बाइट में होती है. हर बाइट का अपना पता होता है. कई बार दो या चार बाइट एक पते पर मिलते है. इन्हें हम स्थल कहेंगे. हम यह मानेंगे कि एक स्थल की लंबाई कर बाइट है. पाइथन हर चल के लिए एक स्थल आरक्षित करता है. इसी तरह हर मूल्य भी एक स्थल पर रखा जाता है.

>>> क = 4

यहां, 4 इस मूल्य का एक स्थल है, इस स्थल का एक पता है. ‘क’ यह एक चल है. ‘क’ का भी एक पता है. मात्र इस पते पर 4 यह मूल्य नही बल्कि मूल्य का पता लिखा जाता है. यह हम आगे की आकृति मे देख सकते है. पाइथन में ऐसा क्यों है यह हम बाद मे देखेंगे.

चल:
क - 100110
ख - XXXXX
...
...
चल:...
100100 - XXXXX
100101 - XXXXX
100110 - 111001
100111 - XXXXX
101000 - XXXXX
101001 - XXXXX
101010 - XXXXX
...
...
100100 - XXXXX...
111000 - XXX
111001 - 4
111010 - XXX
111011 - XXX
...
...
111000 - XXX...
Text is not SVG - cannot display

चल का एक ही समीकरण में एक से ज्यादा बार उपयोग

>>> गिनती = 1
>>> गिनती = गिनती + 1
>>> गिनती
2

यहां हम गिनती नाम के चल का मूल्य बदलते है. इसके लिए हम एक ही समीकरण में वही चल दो बार इस्तेमाल करते है. पाइथन सबसे पहले समीकरण का दाहिना हिस्सा सुलझाता है. ऊपर के उदाहरण में पाइथन सबसे पहले 1 + 1 का हिसाब करता है फिर 2 यह नया मूल्य एक नए स्थल पर लिखा जाता है. अंत में 2 के स्थान का पता गिनती इस चल के पते पर मूल्य के रूप में लिखा जाता है.

ऊपर का समीकरण हम एक आसान तरीके से भी लिख सकते हैं.

>>> गिनती = 1
>>> गिनती += 1
>>> गिनती
2

इसी तरह हम बची हुई क्रियाएं भी आसान तरीके से लिख सकते है.

>>> गिनती *= 3
>>> गिनती
6
>>> गिनती -= 3
>>> गिनती
3
>>> गिनती **= 3
>>> गिनती
27
>>> गिनती /= 9
>>> गिनती
3.0